Tuesday, September 15, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: नगरपालिका कर्मियों का कूड़े में आग लगाने का वीडियो वायरल

सिकंदराबाद: नगरपालिका कर्मियों का कूड़े में आग लगाने का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को लेकर नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कूड़ा उठाकर ले जाने के बजाय नगरपालिका कर्मी कूड़े में ही आग लगा रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कूड़े के ढेर में आग लगी दिखाई दे रही है। आग के बाद मौके से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े से उठने वाला धुआं आसपास के इलाके में फैल रहा है। ऐसे में लोगों ने कूड़ा जलाने की बजाय उसका उचित तरीके से निस्तारण किए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments