बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक स्कूल के बाहर जज साहब और एक डॉक्टर गुरुवार की सुबह अपने-अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए थे। इस दौरान जज साहब के चालक ने हूटर बजा दिया। इस दौरान डॉक्टर आग बबूला हो गया और जज साहब की गाड़ी को रोककर ड्राइवर से बहस करने लगा। जज साहब का पता चलने पर चिकित्सक ने “माई लार्ड” कहकर माफ़ी मांगी। आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह जज साहब बच्चों को स्कूल छोड़ने आए थे इसी दौरान एक डॉक्टर भी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आया था। चिकित्सक की गाड़ी के पीछे खड़ी जज साहब की गाड़ी के चालक ने हूटर बजा दिया। इस दौरान डॉक्टर को गुस्सा आ गया और वह जज साहब की गाड़ी रोककर बहस करने लगा। दोनों के बीच हंगामा बढ़ने लगा तो जज साहब ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की दो गाड़ियां को आता देख डॉक्टर को गुस्सा शांत हो गया। इसके बाद चिकित्सक ने जज साहब को “माई लार्ड” कहकर अपनी गलती स्वीकार की और मामला शांत हो गया।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरहूटर बजाने के विवाद में चिकित्सक ने जज से मांगी माफी
हूटर बजाने के विवाद में चिकित्सक ने जज से मांगी माफी
0
131
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


