बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में संचालित तीनों डिपो में से किसी के पास भी एसी बस नहीं है जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले वर्ष बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने मुख्यालय को पत्र भेजकर दो एसी बसों की मांग की थी।
आपको बता दें कि बुलंदशहर डिपो में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व अनुबंध की 115 बसें शामिल हैं। डिपों से प्रतिदिन आगरा, अजमेर, हरिद्वार, बदायूं, हल्द्वानी, लखनऊ समेत अन्य लंबे रूटों पर बसों का संचालन होता है। वही खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से भी प्रतिदिन लंबे रूटो पर बसों का संचालन होता है, लेकिन किसी बस में भी एसी की सुविधा नहीं है। गर्मी का प्रकोप इस कदर है कि अब पारा 42 डिग्री को पार कर चुका है। गर्मी के कारण यात्रियों का सफर मुश्किल हो जाता है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि पूर्व में एसी बसों की मांग की जा चुकी है। अब दोबारा यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए एसी बसों की मांग की जाएगी।
गर्मी में सफर हो रहा मुश्किल, मुख्यालय को पत्र भेजकर एसी बस की होगी मांग
RELATED ARTICLES



