बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना बस स्टैंड के समीप स्थित शराब की दुकान से शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने सील हटा दी। यह वहीं दुकान है जिसे आठ अप्रैल को निर्धारित स्थान से हटाकर संचालन करने और महिला आबकारी निरीक्षक से अभद्रता करने के मामले में सील किया गया था। बता दें कि आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। अब उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद दुकान को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि यह निर्णय विभागीय स्तर पर समीक्षा के बाद लिया गया है, जिसके तहत कंपोजिट दुकान पर लगी सील को हटा दिया गया।
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरआबकारी निरीक्षक से अभद्रता के मामले में शराब की दुकान पर लगी...
आबकारी निरीक्षक से अभद्रता के मामले में शराब की दुकान पर लगी सील को हटाया
0
118
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


