Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, ज्वेलरी शॉप मैनेजर की हुई...

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, ज्वेलरी शॉप मैनेजर की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर बिलसुरी फ्लाईओवर के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मोहल्ला साठा के रहने वाले मोहित कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई 36 वर्षीय सौरभ एमएल ज्वेलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सौरभ कंपनी की एक बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को नोएडा गए हुए थे। रात में लौटते समय जैसे ही वह बिलसूरी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक सौरभ परिवार में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वहीं सीओ दीपक कुमार तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments