बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सांवली निवासी की हाईवे बाईपास पर रोडी-डस्ट की दुकान है। शनिवार की देर रात चोरों ने उनकी दुकान के बाहर रखें सामान पर हाथ साफ कर लिया। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। बता दें कि गांव सांवली के रहने वाले रमन सिंह ने बताया कि उनकी हाईवे बाईपास पर रोडी-डस्ट की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने उनकी दुकान के बाहर रखें सामान को अपना निशाना बना लिया। उनका कहना है कि चोरी किए गए सामान की कीमत हजारों में है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान के बाहर रखा हजारों का सामान चोरी
0
117
RELATED ARTICLES


