Wednesday, June 17, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबर1710 रूपए व अन्य सामान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

1710 रूपए व अन्य सामान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा पुलिस ने मंगलवार को एक अभिसूचना के आधार पर कसेर तिराहा एवन होटल के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 1710 रूपए नकद, लोहे का सब्बल बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार पुत्र यादराम उर्फ यादू निवासी ग्राम चौढेरा थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर, विजय उर्फ कालिया पुत्र छत्रपाल निवासी धसौली थाना सहसवान जनपद बदायूँ हाल पता ग्राम चौढेरा थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर तथा दीपक पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम चौढेरा थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments