Tuesday, May 19, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरचोरी की घटना में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी की घटना में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा चोरी की घटना में चोरी की घटना में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के अन्य सामान की बरामदगी के दौरान एक आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 600 ग्राम सफेद धातु आभूषण, 1.73 ग्राम पीली धातु के आभूषण, 15,610/- नकद, घटना में इस्तेमाल एक गाड़ी तथा 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि थाना डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा शनिवार की रात को चोरी की घटना में वाछिंत चल रहे तीन आरोपियों को गालिबपुर तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ पर आरोपी अंसार उर्फ भूरा ने बताया कि उसने चोरी किया गया कुछ सामान सुरजपुर मखैना के जंगल में छुपाकर रखा है। मंगलवार को प्रातः थाना डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा आरोपी अंसार उर्फ भूरा को अपने साथ लेकर उसकी निशानदेही पर चोरी किये गये सामान की बरामदगी हेतु गांव सुरजपुर मखैना के जंगल में पहुँची। इसी दौरान अभियुक्त अंसार उर्फ भूरा ने मौका पाकर पूर्व से छिपाकर रखे अवैध असलहा से फायरिंग करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंसार उर्फ भूरा पुत्र निसार उर्फ मुन्ना निवासी मौ० काजीखेल कस्बा व थाना डिबाई बुलन्दशहर। (हालपता न्यू सीमापुरी दिलशाद गार्डन दिल्ली), वसीम पुत्र अनीस निवासी सुरुरपुर जनपद बागपत (हाल निवासी इन्द्रा नेहरु कैम्प थाना ओल्ड सीमापुरी दिल्ली) तथा उस्मान पुत्र सनाउल्ला निवासी ग्राम अल्लागंज जलालाबाद जनपद साहजहांपुर (हालपता दिलशाद कॉलोनी थाना न्यू सीमापुरी दिल्ली) के रूप में हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments