Sunday, June 14, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरआग की चपेट में आने से बाप-बेटी समेत तीन झुलसे

आग की चपेट में आने से बाप-बेटी समेत तीन झुलसे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव सिकोई में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से बाप-बेटी समेत तीन लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को आनन-फानन में कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया।
आपको बता दें कि पत्नी का कहना है कि उनके पति हाल ही में गैस सिलेंडर भरवाकर लाए थे। रविवार को अचानक गैस लीक होने संदेह हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने पति रिंकू को बुलाया। रिंकू सिलेंडर का पाइप चूल्हे से हटकर सिलेंडर की जांच कर रहा था। जैसे ही उसने लाइटर जलाया तों सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही रिंकू उसकी चपेट में आ गया जिसके बाद वह रसोई का दरवाजा खोलकर बाहर भागा। आग की लपटे इतनी तेज थी कि रसोई के बाहर बैठे उनके 14 वर्षीय बेटे हर्ष और 10 वर्षीय बेटी पलक भी आग की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई उन्होंने घायलों को तुरंत कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments