बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में शनिवार रात हुई खौफनाक ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिम में चल रही बर्थ-डे पार्टी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गई, जब एक दोस्त ने ही अपने दोस्तों पर गोलियां बरसा दीं। इस गोलीकांड में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि मृतक आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। रविवार को जब तीनों शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया, तो श्मशान घाट का मंजर बेहद दर्दनाक हो गया। एक साथ तीन चिताएं जलती देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पूरे गांव और इलाके में मातम पसरा रहा।
खुर्जा में एक साथ जली तीन चिताएं: दोस्ती के नाम पर खून, चाचा-भतीजों की दर्दनाक विदाई
RELATED ARTICLES



