Friday, September 18, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: गैस रिसाव की सूचना से मचा हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल

सिकंदराबाद: गैस रिसाव की सूचना से मचा हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड में गैस रिसाव और औद्योगिक आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हो गईं।
मौके पर पहुंचकर बचाव दल ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन थोड़ी ही देर में स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को बुलंदशहर जिले की पांचों तहसीलों में अलग-अलग आपदाओं को लेकर मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान संबंधित विभागों की तैयारियों, संसाधनों, आपसी समन्वय और रेस्पॉन्स टाइम को जांचा गया।
सिकंदराबाद में औद्योगिक इकाई में गैस रिसाव और आग की स्थिति बनाकर टीमों की कार्रवाई परखी गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में भूकंप और स्कूल सुरक्षा जैसी आपदाओं से जुड़े परिदृश्य तैयार किए गए। अधिकारियों ने मौके पर विभागीय टीमों की सक्रियता और आपसी तालमेल का जायजा लिया। मॉक ड्रिल के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य कितनी तेजी से शुरू किया जा सकता है और किन व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments