Sunday, July 5, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद दनकौर रोड पर ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, ट्रक चालक घायल

सिकंदराबाद दनकौर रोड पर ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, ट्रक चालक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद-दनकौर रोड पर एक ट्रक और ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड कराकर यातायात सुचारु कराया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब निजामपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक की ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया और यातायात सुचारु कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments