बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा निवासी 45 वर्षीय विपनेश कुमार की शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में कहोराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि थाना नरौरा के रहने वाले 45 वर्षीय विपनेश कुमार गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शिकारपुर रोड पर गांव मिर्जापुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत
0
130
RELATED ARTICLES


