बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के हापुड़ मार्ग स्थित शीतला देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग की मूर्ति को शनिवार को हटाए जाने का मामला सामने आया जिसके बाद श्रद्धालुओं ने 112 डायल कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। आपको बता दें कि स्याना नगर के हापुड़ मार्ग मोहल्ला नंदपुरी स्थित शीतला देवी मंदिर में शनिवार की शाम पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को हटा हुआ देखा जिसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही सीओ दिलीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन की। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि शिवलिंग पर कोई तोड़फोड़ के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला बंदर के द्वारा शिवलिंग हटाए जाने का प्रतीत हो रहा है।
शिवलिंग को हटा देख श्रद्धालुओं ने पुलिस को किया सूचित
0
128
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


