Friday, June 12, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरएसआई के साथ मारपीट व गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाले दो...

एसआई के साथ मारपीट व गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के शहीद स्मारक पर बुधवार देर शाम दो युवक ने दरोगा को जमकर पीटा और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। मामले में दरोगा की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि दरोगा सौरभ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार की शाम वह साथी पुलिसकर्मियों के साथ सिकंदराबाद तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। शहीद स्मारक के पास लकी लस्सी वाले की दुकान के सामने भीड़ लगी हुई थी। भीड़ देख जब वह वहां पहुंचे तो दो युवक एसआई संजीव कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे और एसआई के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को तत्काल मौके से पकड़ लिया और दोनों की पहचान मोहल्ला भीमनगर कस्बा गुलावठी निवासी विनोद व करन के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों आरोपी नशे में थे। दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments