Monday, June 8, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरफायरिंग की घटना में वांछित बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक...

फायरिंग की घटना में वांछित बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायलावस्था में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम की रविवार की रात फायरिंग की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध पिस्टल, कारतूस, दो मोबाइल फोन व बाइक बरामद हुई है। बदमाश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 मई 2026 को थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत जितेन्द्र उर्फ जीतू पर फायरिंग की घटना कारित की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उक्त घटना अमित जाट गैंग द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम दिलाई गई थी। इस सम्बन्ध में थाना ककोड़ पर मु0अ0सं0-171/2026, धारा 109 (1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे, जिसके क्रम में उसे गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि थाना ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम हसनपुर लड़ोकी बम्बे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार 01 व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर धनौरा की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर कच्चे रास्ते पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र जयन्ती प्रसाद निवासील ग्राम धनौरा थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments