बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात पुलिस नरसैना रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त राजकुमार पुत्र डाली सिंह निवासी गांव रजापुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ है। आरोपी के खिलाफ थाना स्याना पर मुअसं 21/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
वाहन चोर गिरफ्तार
0
136
Previous article
RELATED ARTICLES


