Monday, September 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरआमने-सामने भिड़ीं स्विफ्ट-बलेनो, हादसे में कई लोग घायल

आमने-सामने भिड़ीं स्विफ्ट-बलेनो, हादसे में कई लोग घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार रात अनूपशहर मार्ग पर कलौली गांव के पास अनियंत्रित दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्विफ्ट और बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। कारों में लोग फंसे होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद अनूपशहर मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर क्षतिग्रस्त कारें खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में कार चालक का वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है, जबकि घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments