बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 11 जून की रात को कैंटीन संचालक ने गोरखधाम एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी। कैंटीन संचालक की मौत के मामले में अब नया मोड़ आया है। इस घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि मामला 11 जून की रात का था। पानी को लेकर हुए विवाद में कैंटीन संचालक अमरदीप निवासी गांव तिलिया बार थाना साढ कानपुर ने गोरखपुर एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस दौरान युवक अमरदीप को बचाने के लिए एक सिपाही ट्रैक पर कूद गया था, लेकिन मृतक अमरदीप ने सिपाही को धक्का दे दिया था इस दौरान सिपाही के भी चोट आई थी। हादसे के बाद प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई थी। एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय का कहना है कि जिला मजिस्ट्रेट बुलंदशहर के आदेशानुसार इस घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति इस घटना के संबंध में कोई साक्ष्य, दस्तावेज या अपना बयान दर्ज करना चाहता है, तो वह आगामी 13 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।
गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान देने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू
RELATED ARTICLES


