Friday, July 17, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबर65 वर्षीय वृद्ध किसान की कुएं में गिरने से मौत

65 वर्षीय वृद्ध किसान की कुएं में गिरने से मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव दुलखेड़ा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिपाल की 25 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों व परिजनों ने किसान को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि गांव दुलखेड़ा का रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध महिपाल अपने खेत में नलकूप चलाकर फसल की सिंचाई कर रहा था। सिंचाई के दौरान नलकूप में डिलीवरी पाइप हिलने लगी। किसान पाइप को रस्सी से बांधने का प्रयास कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह करीब 25 फीट गहरे कुएं में गिर पड़ा। शोर की आवाज सुनकर पास के खेत में मौजूद एक किसान मौके पर पहुंचा और कुएं में गिरे किसान को बचाने का प्रयास करने लगा। किसान ने अन्य ग्रामीणों व परिजनों को मामले से अवगत कराया। कुएं में गिरे किसान को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। कुएं में गिरने से किसान के सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में किसान को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments