Tuesday, September 1, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरशादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के एक गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि 28 साल के पुष्पेंद्र थाना छितारी क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से मिलने गया था। रात के समय विवाहिता के पति और उसके चाचा ने लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद लाठी डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते भी मुकदमा पंजीकृत किया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments