बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना धमैडा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग दुकान से टीन शेड (टीन सैट) उतारकर ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक टीन शेड में करंट उतर आया और वहां मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि सभी लोग मौके पर ही घायल हो गए। घटना में उमेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
RELATED ARTICLES



