बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शुक्रवार 17 जनवरी को अवैध शस्त्र के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। इसके साथ ही अवैध शराब की बिक्री / परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 15.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। वहीं बुलंदशहर पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1490 रुपए बरामद हुए हैं। तथा मादक पदार्थ की बिक्री / तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 210 एल्प्राजोलम गोलियां बरामद हुई है। बुलंदशहर की पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 695 वाहनों का ई-चालान किया और उनसे 59,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर17/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
17/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
94
RELATED ARTICLES



