बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से सात तमंचे मय छह जिंदा कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 17 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है जिनके खिलाफ थानों में चार मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 6510 रुपए बरामद हुए हैं जिनके खिलाफ थानों में छह मुकदमे पंजीकृत है तथा मादक पदार्थ की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ थाने में 300 एल्प्राजोलम गोलिया बरामद हुई है। जिनके खिलाफ थानों में एक मुकदमा पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 258 वाहनों का ई-चालान किया गया और 42 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 39 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 89 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 32 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 22 वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर24/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
24/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
107
RELATED ARTICLES



