बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर मारपीट करने के 06 आरोपियों को 03-03 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 4,500-4,500/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्तगण 1. दीपक 2. सहदेव 3. अंकुर 4. मोनू 5. आकाश पुत्रगण सतेन्द्र 6. महेन्द्र पुत्र सूरजमल समस्त निवासीगण ग्राम मानपुर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2024 में वादी नवीन कुमार निवासी ग्राम मानपुर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर व उसके परिजनों के साथ मारपीट की घटना कारित की गयी थी। इस संबंध में 11 अगस्त 2024 को थाना अगौता पर मुअसं-172/24 धारा 191/191(3)/190/110/115(2)/352/351(2)/351(3)/117(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा 09 अक्टूबर 2024 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 18 नवंबर 2026 को न्यायाधीश चन्द्र विजय त्रिनेत्र (न्यायालय एडीजे-14 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्तगण 1. दीपक 2. सहदेव 3. अंकुर 4. मोन्टू 5. आकाश 6. महेन्द्र को 03-03 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 4500-4500/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक योगेश शर्मा व आशुतोष सिंह, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार है0का0 नीशू व कोर्ट महोरिर्र है0का0 नीरज कुमार का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
मारपीट करने के 06 आरोपियों को 03-03 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 4,500-4,500/- रुपये से किया दंडित
RELATED ARTICLES


