बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने बुधवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को तीन तमंचे मय पांच जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस, तीन अवैध चाकू बरामद हुआ है जिनके खिलाफ थानों में पांच मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 53.50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ 12 मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 364 वाहनों का ई-चालान किया गया और 31,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 43 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 23 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 23 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। चार वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर26/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
26/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
81
RELATED ARTICLES


