Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: पोटरी फैक्ट्री में भीषण आग, 70 वर्षीय मजदूर झुलसा

खुर्जा: पोटरी फैक्ट्री में भीषण आग, 70 वर्षीय मजदूर झुलसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा के सिकरी मार्ग स्थित एक पोटरी फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 70 वर्षीय मजदूर ओमप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव टेना निवासी ओमप्रकाश सिकरी मार्ग स्थित पोटरी में मजदूरी करते हैं। रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री में टर्नल की तरफ आग लग गई। इस दौरान ओमप्रकाश आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में कुछ अन्य मजदूरों को भी हल्की चोटें आईं। साथी मजदूर आनन-फानन में ओमप्रकाश को खुर्जा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर खुर्जा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि पोटरी में टर्नल की तरफ आग लगी थी, जिसकी चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments