बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर एक युवक से 5.40 लाख रुपए ठग लिए। जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो वह थाने पहुंचा और मामले में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गत 29 अक्टूबर 2024 को ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया और एक वेबसाइट के संबंध में कार्य करने के लिए कहा। यह कार्य करीब 10 हजार रुपए में शुरू हुआ। इसके बाद कंपनी ने पीड़ित को दो बार में सात हजार रुपए का भुगतान किया। इसके बाद 5 नवंबर को पीड़ित को ग्रुप में मैसेज करके बताया गया कि कंपनी का एक प्रोजेक्ट है इसमें 50 हजार रुपए जमा कर अच्छा कमीशन हासिल किया जा सकता है। पीड़ित ने रकम जमा करा दी। पहले गोल्डन फीडबैक के लिए उसे एक लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। यह धनराशि जमा करने पर गोल्डन फीडबैक आया। इसके बाद 1.10 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद फिर गोल्डन फीडबैक के लिए दो लाख दस हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। फिर पीड़ित ने रिवार्ड के लिए आवेदन किया। गोल्डन फीडबैक आने पर कुछ और रकम जमा करने के लिए कहा गया। जब पीड़ित ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो निकासी रद्द कर दी गई। सत्यापन और प्रसंस्करण शुल्क के लिए 50 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहा गया जिसके बाद पीड़ित को apnr साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग समय में उससे कुल 5.40 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगे 5.40 लाख रुपए
0
134
Previous article
RELATED ARTICLES


