बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने सोमवार की रात को विभिन्न वादों में वांछित चल रहे नौ वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान पिन्टू पुत्र राजकुमार उर्फ रजुआ निवासी ग्राम मांकडी थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, मनोज पुत्र रतन सिंह निवासी ग्रांम धनियावली थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, अजय पुत्र रामस्वरुप जाटव निवासी मौ) हनीफगढ़ी कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, मुकील पुत्र महेश निवासी मौ० वाल्मिकी बस्ती कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, सचिन पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम भैसोड़ा थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, अर्जुन पुत्र चन्द्र निवासी ग्राम वैरा फिरोजपुर थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, प्रदीप पुत्र समय सिंह निवासी ग्राम वैरा फिरोजपुर थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, सूरज पुत्र राज सिंह निवासी ग्राम खादमोहन नगर थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर तथा कोमल पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम देहरा थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी नौ वारंटियों को जेल भेज दिया है।
स्याना पुलिस ने नौ वारंटियों को भेजा जेल
RELATED ARTICLES


