बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सावन माह के तीसरे सोमवार व नागपंचमी को शिव भक्तों का सैलाब शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा और जनपद बुलंदशहर के शहरी व ग्रामीण इलाके हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। जिधर भी नजर दौडाई शिव भक्त नंगे पैर पूजा सामग्री के साथ शिवालयों की ओर दौड़ते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस व प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए और शिवालयों पर पुलिस बल तैनात किया गया और सफाई व्यवस्था का इंतजाम किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने शिवालय पहुंच कर नाग देवता की भी पूजा अर्चना की।
तीसरे सोमवार को भी शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
RELATED ARTICLES


