बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के हनुमान टीला निवासी प्रदीप शर्मा पिछले एक वर्ष से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी कारण अपना मकान बेचना चाहते थे। आसपास के लोगों ने मकान खरीदने में रुचि नहीं दिखाई तो मजबूरन उन्होंने मकान सलीम उर्फ बब्लू को बेच दिया, लेकिन जब सौदे की जानकारी मोहल्ले में फैली तो कुछ लोगों ने बिना तथ्य जाने पलायन का पोस्टर चस्पा कर दिया। पुलिस ने तत्काल जांच की और पाया कि पलायन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
लोगों ने घरों के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
0
47
Previous article
RELATED ARTICLES



