Friday, April 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहाकुम्भ प्रयागराज–2025 में उत्कृष्ट सेवा पर क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा सम्मानित

महाकुम्भ प्रयागराज–2025 में उत्कृष्ट सेवा पर क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा सम्मानित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलन्दशहर में महाकुम्भ प्रयागराज–2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “महाकुम्भ सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
आपको बता दें कि महाकुम्भ जैसे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय में भास्कर कुमार मिश्रा द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को शासन स्तर पर सराहा गया है जिसके चलते मंगलवार को बुलन्दशहर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद को यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता का यह सम्मान प्रत्यक्ष प्रमाण है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments