बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में जमीन विवाद को लेकर दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़िता नीतू के हाथ और पैर में चोटे आई है जिसके बाद महिला का उपचार कराया गया। इसके बाद गांव निवासी महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बता दें कि गांव की रहने वाली मीनू देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह और उनकी देवरानी नीतू अपने घर के बराबर में एक खाली प्लॉट में पशु बांधती हैं। मंगलवार दोपहर पड़ोसी बालकिशन ने वहां पशु बांधने से मना किया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो बालकिशन ने गुस्से में फावड़ा उठा लिया। इस दौरान उसका बेटा ऋषभ और पत्नी साधना भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मीनू और नीतू पर हमला कर दिया। फावड़े से किए गए हमले में नीतू के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत देते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
दो महिलाओं पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ केस दर्ज
0
126
RELATED ARTICLES


