बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली में एक पुलिसकर्मी मयंक सिंह की उनके जन्मदिन के दिन ही अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। खुशियों से भरे इस दिन ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मृतक मयंक बुलंदशहर नगर कोतवाली में तैनात थे। सोमवार की सुबह मयंक सिंह ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि सोमवार को मयंक सिंह का जन्मदिन था। सुबह से ही घर में खुशी का माहौल था। परिवार के सभी सदस्य उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दे रहे थे और शाम को केक काटने का कार्यक्रम तय था, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह दिन खुशियों की जगह गम लेकर आएगा। मयंक सिंह की असामयिक मौत की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।
जन्मदिन के दिन ही हुई मयंक की मौत, बुलंदशहर नगर कोतवाली में थे तैनात
RELATED ARTICLES



