बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना नरौरा पुलिस द्वारा दो आरोपियों को नरौरा गंगा बैराज गांधी घाट पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 36 किलो अवैध डोडा पोस्त (कीमत करीब 02 लाख रूपये) तथा 01 बुलेरो गाडी (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेमपाल पुत्र प्यारेलाल निवासी मईहुसैनपुर थाना जुनावई जनपद संभला व मदनपाल पुत्र पप्पू निवासी मईहुसैनपुर थाना जुनावई जनपद संभला के रूप में हुई है।थाना नरौरा पर मुअसं-85/2026 धारा 8/15/25 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
36 किलो अवैध डोडा पोस्त व एक गाड़ी समेत दो गिरफ्तार
0
6
RELATED ARTICLES



