Thursday, April 16, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखेत की मेड के विवाद में रिटायर्ड सूबेदार और मां पर हमला,...

खेत की मेड के विवाद में रिटायर्ड सूबेदार और मां पर हमला, दोनों पक्षों में मारपीट से मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भादवा में खेत की मेड को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रिटायर्ड आर्मी सूबेदार मुकेश और उनकी बुजुर्ग मां पर दबंग रिश्तेदारों ने हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि खेत में पानी भरने और मेड की सीमा को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी शुरू हुई थी जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। इस दौरान खेत की मेड पर लगी तारबंदी में गिरने से दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं और लंबे समय से खेत की मेड को लेकर विवाद चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर खुर्जा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments