Thursday, April 16, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को बड़ी राहत, 31 किसानों को वितरित किए...

खुर्जा: ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को बड़ी राहत, 31 किसानों को वितरित किए गए सहायता राशि के चेक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की खुर्जा तहसील क्षेत्र के अरनिया खंड स्थित गांव खुटैना में बुधवार को प्रशासन की ओर से राहत शिविर का आयोजन किया गया, जहां ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसल नुकसान झेल चुके किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शिविर में 31 प्रभावित किसानों को चेक वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
आपको बता दें कि शिविर में एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के चलते बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हुई हैं। ओलावृष्टि के कारण 664 किसानों की करीब 189 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल प्रभावित हुई, जबकि तेज बारिश से 41 किसानों की 15.29 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा। प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों को समय पर राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गांव खुटैना में विशेष शिविर लगाया गया, ताकि किसानों को सहायता राशि सीधे उनके हाथों में सौंपी जा सके। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने किसानों को चेक वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी आपदा की स्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष पात्र किसानों को भी जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments