बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के आहार में बने पैंटून पुल से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पैंटून पुल से केवल दो पहिया वाहन, कार व खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ही होकर गुजर सकती है। इस दौरान भारी वाहनों को अन्य मार्गो से होकर गुजरना पड़ेगा।
आपको बता दें कि मथुरा में यमुना नदी में कार पलटने से हादसे में हुई 12 से अधिक लोगों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग सतर्क हो गया है। अनूपशहर में गंगा नदी पर बने पुल की जर्जर हालत को सुधारने के लिए , मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते 8 अप्रैल 2026 की सुबह से पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद रूट को डायवर्ट कर दिया था। राज्य मार्ग संख्या-148 अनूपशहर-डिबाई पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्गों से गुजरने के साथ ही अहार में बने पैंटून पुल से होकर गुजर रहे थे। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राहुल शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पेंटून पुल पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बुधवार को मुख्य अभियंता लोनिवि मेरठ क्षेत्र अजय वर्मा ने भी पैंटून पुल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए प्रबंध संतोषजनक मिले।
पैंटून पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद
RELATED ARTICLES



