बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में रविवार की रात खाली गैस सिलेंडर से भरा ट्रक रिटज़ सुजुकी कार पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही खुर्जा गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को साइड कराया और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और खुर्जा नगर कोतवाली भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग बुलंदशहर के यमुना पुरम निवासी बताए जा रहे हैं पुलिस जांच कर रही है।
खाली गैस सिलेंडर से भरा ट्रक कार पर पलटा
RELATED ARTICLES



