Monday, April 20, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरवलीमे कार्यक्रम में बाजी के दौरान गाड़ियों पर गिरी चिंगारी, तीन गाड़ी...

वलीमे कार्यक्रम में बाजी के दौरान गाड़ियों पर गिरी चिंगारी, तीन गाड़ी जलकर राख


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में वलीमा प्रोग्राम में आतिशबाजी के दौरान तीन गाड़ियां जलकर राख होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। यह हादसा वलीमा प्रोग्राम में आतिशबाजी की चिंगारी सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर गिरने से हुआ।
आपको बता दें कि खुर्जा नगर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात एक वलीमा प्रोग्राम के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी हुई थी। इस दौरान आतिशबाजी की चिंगारी कार पर जा गिरी जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने तीन गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। धुंए का गुब्बारा दूर से देखा जा सकता था। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments