Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबंदरों के झुंड ने मोर पर किया हमला, घायल

बंदरों के झुंड ने मोर पर किया हमला, घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव कस्बा के गांव नरसेना में एक आम के बाग में बंदरों के झुंड द्वारा एक मोर पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने घायल मोर को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया।
आपको बता दें कि गांव नरसेना के रहने वाले मुकेश ने बताया है कि बाग में अचानक बंदरों के झुंड ने एक मोर पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल मोर को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। वन दरोगा प्रमोद कुमार भारती ने बताया कि मोर का उपचार करने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments