बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, छतारी थाना क्षेत्र के गांव चौडेरा निवासी कुंवरपाल पेशे से राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जा रहा था, तभी अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुंवरपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES



