Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरछिनैती करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

छिनैती करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने छिनैती की घटना कारित करने वाला एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 01 चैन (पीली धातू) अवैध तमंचा, कारतूस, 01 मोटरसाइकिल (घटना मे प्रयुक्त) व 1,000 रुपये नकद बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 10 मार्च 2026 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत अमरगढ रोड से एक व्यक्ति से चैन छीनने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं- 115/26 धारा 304(2), 317(2),317(5),345(3) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतिरक्ष जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चादौंक दौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान पुत्र सिराजू उर्फ सिराजुद्दीन निवासी मौहल्ला सराय अल्लो कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments