Sunday, April 26, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरगंगा में डूबा सुपरवाइजर, मौत

गंगा में डूबा सुपरवाइजर, मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा के राजघाट गंगा तट पर शनिवार दोपहर नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र के सिविल अनुभाग में कार्यरत 36 वर्षीय सुपरवाइजर उमेश कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मूल रूप से संभल के चंदौसी निवासी उमेश अपने तीन साथियों के साथ गंगा स्नान करने गए थे। पुलिस के मुताबिक स्नान करते समय उमेश अचानक गहरे पानी चले गए। साथियों के शोर मचाने पर गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और तुरंत एनएपीएस चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीएम मनीष कुमार और सीओ मधूप सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments