बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर के पुराना जीटी रोड स्थित राजा रेजीडेंसी में घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि रात में घर के बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे तोडकर चोरी का प्रयास किया गया। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चोरों ने की कार के शीशे तोड़कर चोरी करने की कोशिश
RELATED ARTICLES



