Monday, April 27, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरट्रिपल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम की ट्रिपल मर्डर के मामले में संलिप्त एक बदमाश को सोमवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा मय एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मयंक सैनी उर्फ दुग्गी पुत्र महेशचन्द सैनी निवासी ब्राइट पब्लिक स्कूल के पास कस्बा व थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत शनिवार की रात सुभाष रोड पर फायरिंग की घटना में तीन युवकों की मृत्यु हुई थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-371/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें एक आरोपी मयंक द्वारा बताया गया कि उसने एक अवैध असलाह अगवाल फ्लाईओवर के नीचे छिपाकर रखा है। थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम की रविवार की रात आरोपी मयंक की निशानदेही पर असलाह बरामदगी हेतु अगवाल फ्लाईओवर के नीचे पहुँची। इसी दौरान आरोपी मयंक ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया तथा बरामद असलहा से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments