बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात पुलिस ने सोमवार को एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को स्याना अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 62 ATM, एक स्वैप मशीन, एक कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफताब पुत्र साबिर निवासी ग्राम सलेमपुर चिटटा जनपद बुलन्दशहर, खुशनसीब उर्फ खुशखुश पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम चिरचिटा उर्फ चिटटा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर तथा आलम पुत्र नसरू खा निवासी चिरचिटा उर्फ चिटटा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रोडवेज बस स्टैंड व भीड भाड वाले स्थानों पर लोगो की जेब काटकर ATM इकट्ठा करते हैं तथा फिर किसी ATM पर जाकर खडे हो जाते हैं, ATM पर आये लोगो को बातो में उलझाकर उनका ATM पिन देख लेते है तथा धोखे से उनका ATM बदल देते हैं। फिर ATM से कैश निकाल लेते हैं तथा ATM की बची हुई लिमिट से अलग-अलग जगह शॉपिंग कर लेते हैं तथा साथ ही स्वैप मशीन में कार्ड को स्वैप कर लेते हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ATM बदलकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



