बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुगरासी के गांव बुकलाना निवासी एक किसान का आरोप है कि खेत से एक अज्ञात व्यक्ति नीम का पेड़ काटकर ले गया है। पीड़ित किसान ने थाने मे तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने 30 साल पुराना नीम का पेड़ काट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान ने लगाया 30 साल पुराना नीम का पेड़ काटने का आरोप
RELATED ARTICLES


