Monday, May 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर पुलिस का एक्शन, अप्रैल में 445...

मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर पुलिस का एक्शन, अप्रैल में 445 वाहनों के चालान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस और सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
आपको बता दें कि पूरे अप्रैल माह में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे 445 वाहनों के चालान काटे, जो नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर शोर मचा रहे थे। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि आम जनता और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं। खासतौर पर हूटर का गलत इस्तेमाल आम लोगों में भ्रम और असुविधा पैदा करता है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments