Monday, May 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजनपद पुलिस ने 24 घण्टे के विशेष अभियान में 73 NBW/वारंटी गिरफ्तार...

जनपद पुलिस ने 24 घण्टे के विशेष अभियान में 73 NBW/वारंटी गिरफ्तार तथा 471 BW/सम्मन तामील कराए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार रविवार को जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, BW/सम्मन/नोटिस तामिल हेतु टीम बनाकर 24 घण्टे का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा ताबडतोड दबिश की कार्यवाही के दौरान वाछित अभियुक्तों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एनबीडब्ल्यू/वांरटियों (गैर जमानती वारंट) अभियुक्तों की तलाश की गयी, जिसमें जनपद में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 73 एनबीडब्ल्यू वांरटियों को गिरफ्तार किया गया तथा 471 BW/ सम्मन पुलिस कर्मियो द्वारा भौतिक रूप व ई-सम्मन ऐप के माध्यम से तामील कराये गये। उक्त अभियान में थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 10, ककोड़ 07, कोतवाली देहात, अगौता व नरौरा द्वारा 06-06 NBW / वारंटियों को गिरफ्तार कर जनपद में टॉप-03 में स्थान प्राप्त किये गये।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments